मेरठ के चैधरी चरण सिंह जिला जेल में निठारी कांड के आरोपी सुरेंद्र कोली को फांसी दी जाएगी। जेल में 39 साल के बाद किसी को फांसी दी जाएगी। कोली की फांसी के लिए अभी 12 सितंबर की तारीख तय है। उसे गुरुवार को गाजियाबाद की डासना जेल से मेरठ जेल ट्रांसफर कर दिया गया। उधर, मेरठ जिला जेल प्रशासन ने फांसी घर की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। मेरठ जेल में सुरेंद्र कोली को हाई सिक्युरिटी बैरक में रखा गया है। जेल अधिकारियों के अनुसार यहां आने के बाद कोली का रुटीन मेडिकल चेकअप कराया गया। चेकअप के दौरान वह नार्मल मिला है। रात में उसने सामान्य तरीके से भोजन किया है।वहीं, जल्लाद पवन को बुलाकर फांसी घर का निरीक्षण किया गया। सूत्रों का कहना है कि फांसी घर के प्लैटफॉर्म की थोड़ी मरम्मत की जाएगी। उसका एक पिलर थोड़ा कमजोर लग रहा है। उसे भी बदला जाएगा। सारा काम एक-दो दिन में हो जाएगा। फांसी देने के लिए रस्से की भी तलाश कराई गई जो सालों से गोदाम में बंद पड़ा है। अन्य सभी जरूरी चीजों का भी निरीक्षण किया जा रहा है। कोली को 5 मामलों में फांसी की सजा दी गई है। उसके खिलाफ 16 केस दायर हुए थे।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।