(Budhana, Muzaffarnagar)
महिला का आरोप है कि उसका ससुर उसकी वीडियो क्लीप बनाकर उसके साथ रेप करता था। महिला ने कहा है कि गन प्वाइंट पर उसका ससुर उसके साथ 2013 तक रेप करता रहा और इस दौरान वह प्रेग्नेंट हो गई। अब सात महीने की की गर्भवती महिला ने डीएम से गर्भपात की इजाजत मांगी है। महिला का कहना है कि उसकी शादी करीब डेढ़ साल पहले हुई थी और शादी के कुछ दिन बाद ही उसका पति विदेश (दुबई) में नौकरी करने चला गया। जिसके बाद ससुर ने उसका वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल किया और कई माह तक रेप करता रहा। महिला का आरोप है कि पति के विदेश चले जाने के बाद एक दिन ससुर ने उसके साथ रेप किया और किसी को भी इस बारे में नहीं बताने की धमकी दी। इसके साथ ही वीडियो को इंटरनेट पर डालने की धमकी देकर ब्लैकमेल करता रहा। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जाएगी।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।