अक्षय कुमार ने लाइव रैप कर लोगों को किया मंत्रमुग्‍ध
(India) अक्षय कुमार का नया शो 'डेयर टु डांस' छोटे पर्दे पर धमाल मचाने के लिए तैयार है। इस शो में अक्षय कुमार मेजबान के साथ ही मार्गदशक की भूमिका भी निभाते नजर आएंगे। अक्षय कुमार ने 'डेयर टू डांस' के लॉन्च पर शो के शीर्षक गीत पर रैप कर कमाल कर दिया। बताया जाता है कि इस गीत के बोल भी अक्षय ने ही लिखे हैं।
अक्षय ने पृष्ठभूमि में बज रहे गाने के साथ किसी पेशेवर की तरह रैप करना शुरू किया। अक्षय ने कहा कि मैं खुद को एक बुरा गायक मानता हूं लेकिन चैनल के अधिकारी किसी बेसुरे आवाज वाले से गाना गवाना चाहते थे तो मेरे पास ये करने के अलावा कोई चारा नहीं था। अक्षय ने कहा कि 'डेयर टू डांस' के साथ वह एक तरह का जुड़ाव महसूस करते हैं क्योंकि इसमें डांस और रोमांच दोनों का संगम है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।