(JAMMUandKASHMIR, India)
सेना के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि यह बस लाम-दरहाल-मौशेरा मार्ग पर गुजरते वक्त (गंभीर नदी में) अचानक आई बाढ़ में बह गई। उसमें करीब 50 लोग सवार थे जिसमें ज्यादातर बारात के लोग थे। उन्होंने कहा कि हादसे के तुरंत बाद मौके पर पहुंची सेना की एक इकाई ने बस से कूदने वाले चार लोगों को बचाया। हादसे से बचाए गए लोगों में बस का चालक और संवाहक शामिल है। अधिकारी ने कहा कि चालक ने सेना की टीम को बताया कि बस में करीब 50 लोग सवार थे। उन्होंने कहा कि सेना ने पीड़ितों को खोजने और बचाने के लिए अभियान चलाया है। इस बीच, पुलिस ने कहा कि राजौरी जिले के नौशेरा में अचानक आई बाढ़ में ट्रक बह गया।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।