भादो में लगी सावन सी झड़ी,,,,,,राजधानी जयपुर में लगातार बारिश तापमान में गिरावट
(Rajasthan, India) प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से लगातार बारिश का दौर चल रहा है । वहीं दो दिन से राजधानी जयपुर में हो रही रिमझिम बारिश की झडी ने भादवा के महीने में सावन का अहसास करा दिया है । आज सुबह से ही बारिश का दौर चल रहा है । वहवी प्रदेश के अन्य हिस्सो में भी बादल बरसे। गर्मी से जूझते लोग और बारिश का इंतजार कर रही फसलों को जीवनदान मिला। राजधानी जयपुर में बादलों ने दिनभर रूक-रूककर भिगोया। लोगों को रिमझिम के बीच काम पर जाना पड़ा । सड़कों पर पानी भरने से भी परेशानी का सामना करना पड़ा। इससे पहले गुरूवार शाम को भी घने बादल छाए रहे । शाम को बारिश शुरू हुई और रात तक रूक-रूककर पड़ती रही। गंगापुर में बीती रात हुई तेज बरसात ने कहर बरपा दिया ।बारिश से शहर के वार्ड नं 16 क्षेत्र में ज्ञान जी का चैक मौहल्ले में तीन जर्जर मकान गिर गये। एकमकान की दीवार के नीचे एक युवक गोरधन सोनी दब गया। बाद में वहां मौजुदअन्य लोगो ने उसे बाहर निकाला और उपचार के लिए जय अंबेष गुरू अस्पताल मेंभर्ती कराया।हादसे में युवक की मोटर साईकिल भी क्षतिग्रस्त हो गई । वही प्रशासन ने बारिश से हुए नुकसान का सर्वे शुरू कर दिया है। सहाडा तहसीलदार ने बताया कि बारिश के कारण गिरे मकान को नियमानुसार मुआवजा दिया जायेगा।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।