डीयू छात्रा को शादी का झांसा देकर कांस्टेबल ने किया रेप!
(DELHI, India) आरोपी कांस्टेबल गिरिराज सिंह (23) को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया गया है। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि 2013 से समयपुर बादली इलाके में तैनात गाजियाबाद के रहने वाले कांस्टेबल ने लड़की से दोस्ती कर रखी थी। लड़की दिल्ली विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग की स्नातक छात्रा है। लड़की ने बाहरी दिल्ली इलाके में स्थित समयपुर बादली पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। उसने शिकायत में कहा कि सिंह ने शादी का वादा कर दो महीने पहले उसके साथ बलात्कार किया था। पुलिस अधिकारी के अनुसार लड़की ने साथ ही कहा कि वह डर की वजह से अब तक चुप थी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।