फिल्म फाइंडिंग फेनी से 'वर्जिन' शब्‍द हटाने पर बिफरीं दीपिका पादुकोण
(India) फिल्म में मुख्य भूमिका निभा रहीं अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने बोर्ड के दिशा-निर्देशों को असंगत बताया। 28 वर्षीय दीपिका ने यहां बुधवार को टेलीविजन रियलिटी शो के सेट पर कहा है कि मुझे नहीं लगता कि उनका अनुरोध सही है। मेरा मानना है कि इसका कोई सिस्टम नहीं है। हर छह महीने में नियम बदलते रहते हैं। यहां कथनी और करनी में कोई समानता नहीं है। उन्होंने लगता है कि एक फिल्म को आंकते समय हर चीज को एक विशेष दृश्य या फिल्म के संदर्भ में देखना जरूरी है। दीपिका ने कहा है कि उन्हें इसे दृश्य और फिल्म के संदर्भ में देखना चाहिए। आप बस एक शब्द उठाकर यह नहीं कह सकते कि 'ओह, हम इस लफ्ज की अनुमति नहीं दे रहे'। 'फाइंडिंग फेनी' 12 सितंबर को रिलीज हो रही है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।