सलमान खान के साथ सोनम कपूर का 'ओह माय गॉड!' मोमेंट
(India) सोनम कहतीं हैं कि उनके लिए फिल्म निर्देशक सूरज बड़जात्या और सलमान के साथ काम करना थोड़ा अजीब भी था। इन दोनों लोगों के रोमांटिक गीतों को वह अपनी किशोरावस्था में सुना करती थीं। 29 वर्षीया सोनम ने बताया कि सूरज जी और सलमान के साथ काम करना सबसे अजीब चीज जैसा है, क्योंकि मैं प्रेम (सलमान का किरदार) को देखकर बड़ी हुई और इस प्रस्ताव पर मेरी प्रतिक्रिया 'ओह माय गॉड' जैसी रही! प्रेम मेरे साथ रोमांस कर रहा है। उन्होंने कहा कि मैं उनकी 'हम आपके हैं कौन' और 'मैंने प्यार किया' सरीखी फिल्में देखकर बड़ी हुई हूं और मेरे लिए यह 'ओह माय गॉड' क्षण जैसा है। इसलिए मुझे उस समय स्वयं को चिकोटी काटनी पड़ी। हालांकि, सोनम की सलमान के साथ यह पहली फिल्म नहीं है। वह उनके साथ अपनी पहली फिल्म 'सांवरिया' में रोमांस कर चुकी हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।