संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट के अनुसार भारत में करीब 77 फीसदी लड़कियां 20 साल की उम्र तक आते आते यौन हिंसा की शिकार हो जाती हैं। इनमें ज्यादातर लड़कियों के करीबी रिश्तेदार ही शामिल हैं। बच्चों के लिए काम करने वाली संयुक्त राष्ट्र की संस्था यूनिसेफ का कहना है कि भारत में 77 फीसदी ऐसी लड़कियों को उनके पति या पार्टनर ने यौन हिंसा का शिकार बनाया है। रिपोर्ट में बताया गया है कि भारत में 15 से 19 वर्ष के आयु की 34 फीसद लड़कियां जिनकी शादी हो चुकी हैं, वे यौन हिंसा और भावनात्मक हिंसा की शिकार हो चुकी हैं। वहीं, 21 फीसद सिर्फ 15 वर्ष की आयु में शारीरिक हिंसा की शिकार हो चुकी हैं। रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि जिन लड़कियों की शादी नहीं हुई है उनमें ज्यादातर उनके घर वाले, रिश्तेदार या फिर शिक्षक के द्वारा यौन हिंसा या शारीरिक हिंसा की शिकार हो चुकी हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।