(JAMMUandKASHMIR, India)
केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री जितेन्द्र सिंह के साथ राज्य में बाढ़ के कारण उत्पन्न स्थिति की समीक्षा की। राजनाथ एवं जितेन्द्र सिंह बाढ़ प्रभावित राज्य के दौरे पर थे। राजनाथ सिंह ने संवाददाताओं से कहा, ‘जम्मू कश्मीर में अचानक आई बाढ़, भूस्खलन और मकान ध्वस्त होने के कारण 107 लोगों की मौत हो चुकी है।’ उन्होंने कहा कि बाढ़ के कारण 2500 गांव प्रभावित हुए हैं और 450 गांव डूब गए हैं। बड़ी संख्या में मकान क्षतिग्रस्त हो गये और सड़कों एवं पुलों को नुकसान हुआ है। गृह मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प्रभावित लोगों के साथ सहानुभूति व्यक्त की और मृतकों के निकट संबंधियों को 2.2 लाख रुपए तथा घायलों को 50 हजार रुपए की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की। सेना और भारतीय वायुसेना के दलों ने जम्मू क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में 9000 लोगों को बचाया है। राज्य में इस अभियान में सेना की 100 कालम और वायु सेना के हेलीकाप्टर को लगाया गया है। कई नदियां खतरे के निशान के उपर बह रही है और पुलवामा, अनंतनाग और कुलगाम समेत दक्षिण कश्मीर का अधिकतर हिस्सा डूबा हुआ है। रक्षा प्रवक्ता कर्नल एस डी गोस्वामी ने कहा, ‘जम्मू में आपरेशन मेघ राहत और जम्मू कश्मीर के विभिन्न क्षेत्रों में सेना ने आपरेशन सहायता शुरू किया है और यह दूसरे चरण में प्रवेश कर गया है जहां सेना बाढ़ राहत के लिए व्यापक तैनाती कर रही है।’
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।