मंत्रियों और एसीएस की टिप्पणी पर बवाल जारी ,,,,
(Dausa, Rajasthan) केबिनेट मंत्री गुलाबचंद कटारिया, कालीचरण सराफ और एसीएस श्याम एस अग्रवाल के शिक्षक दिवस पर दिए गए बयानों का विरोध को तेज हो गया। राजस्थान प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षक संघ का कहना है कि बयान शिक्षकों की मर्यादा का खिलाफ है। जब तक वे शिक्षक समुदाय से माफी नहीं मांग लेकर, विरोध जारी रहेगा। आज राज्यभर के शिक्षक कालीपट्टी बांधकर स्कूल जाएंगे और तीनों का विरोध करेंगे। आज शिक्षा संकुल के पास स्थित महावीर उद्यान में करीब 40 शिक्षक संगठनों की बैठक होगी। इसमें आंदोलन की आगामी रणनीति तय की जाएगी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।