अगले दो दिनों में भारी बारिश की चेतावनी
(India)
भारतीय मौसम विभाग ने चेतावनी देते हुए संकेत दिए है कि अगले दो दिनों में गुजरात, महाराष्ट्र, पश्चिमी मध्य प्रदेश और गोवा में भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने कहा कि पश्चिमी मध्य प्रदेश और विदर्भ में दक्षिण पश्चिमी मानसून के काफी सक्रिय होने से कुछ स्थानों पर श्काफी ज्यादाश् बारिश हो सकती है।अंडमान निकोबार द्वीपसमूह, असम, मेघालय, पूर्वी राजस्थान, तटीय कर्नाटक, हिमाचल और उत्तराखंड में भी भारी बारिश होने की संभावना है। हालांकि जम्मू कश्मीर के लिए ऐसी कोई चेतावनी नहीं जारी की गई है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।