जब प्रियंका चोपड़ा ने शिल्पा को रोने पर किया मजबूर!
(India) शिल्पा की आंखें हालिया प्रदर्शित फिल्म 'मेरी कॉम' में राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता प्रियंका के दमदार अभिनय को देखकर नम हो गईं। शिल्पा ने रविवार को माइक्रोब्लॉगिग साइट ट्विटर पर लिखा, अभी-अभी 'मेरी कॉम' देखी। सभी कलाकारों ने बहुत अच्छा अभिनय किया, लेकिन प्रियंका चोपड़ा आप मैदान मार गईं। उमंग ने बहुत बढ़िया काम किया। मेरी आंखें भर आईं। जरूर देखी जाने वाली फिल्म है। शिल्पा के व्यवसायी पति राज कुंद्रा ने भी ट्वीट किया। उन्होंने लिखा, मेरी कॉम' की असल जिंदगी में असल स्टार ओनलर (उनके पति) हैं। परिवार के साथ की जरूरत सबको होती है! प्रियंका चोपड़ा आपने मेरी पत्नी को असल जिंदगी में रुला दिया।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।