सुरक्षाकर्मियों ने चलाई एक-दूसरे पर गोली, एक मरा
(Auraiya, Auraiya) उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में बुधवार को आपसी झगड़े को लेकर एक निजी फैक्ट्री के दो सुरक्षाकर्मियों द्वारा एक-दूसरे पर गोली चलाये जाने की घटना में एक की मौत हो गयी तथा दूसरा गम्भीर रूप से घायल हो गया। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि अमेठी कोतवाली क्षेत्र में एक निजी फैक्ट्री में गार्ड के तौर पर तैनात गुलाब सिंह (40) तथा रमेश (38) के बीच सुबह किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। बात बढ़ने पर दोनों ने एक-दूसरे को निशाना बनाकर गोलियां चलायीं। उन्होंने बताया कि इस वारदात में गुलाब, रमेश तथा रीतेश (18) नामक एक अन्य कर्मी घायल हो गए। सूत्रों के मुताबिक घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया जहां से उन्हें लखनउ रेफर किया गया लेकिन रास्ते में गुलाब की मृत्यु हो गई जबकि रमेश की हालत नाजुक बतायी जाती है। रीतेश का उपचार किया जा रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।