राजस्थान की 30 जिला अदालतों में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की भर्ती पर लगी रोक
(Amber, Jaipur) प्रदेश की 30 जिला अदालतों में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की भर्ती पर रोक लगा दी गई है। जिसका कारण है पदों के अनुपात में आए बड़ी संख्या में आवेदन। जानकारी के अनुसार प्रदेश के 675 पदों के लिए प्रदेश में लगभग पौने दो लाख आवेदन आए हैं। कई जिलों में एक एक पद के लिए भी चार सौ से अधिक आवेदन आए हैं। ऐसे में हाईकोर्ट ने नियम बनने तक इन पदों पर भर्ती रोकने के निर्देश दिए हैं। इस भर्ती प्रक्रिया को लेकर वकीलों ने भी आपत्ति जताई थी। इसके लिए प्रदेश की जिला अदालतों में 13 और 14 सितंबर को साक्षात्कार होने थे।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।