(India)
डीएनए में प्रकाशित एक भावनात्मक लेख में, साक्षी तंवर ने अपनी पर्दे पर की बेटी के बारे में लिखा। टीवी सीरियल 'कहानी घर-घर की' खत्म होने के बाद भी श्वेता प्रत्येक साल मदर्स डे पर मुझे विश करती रही है। इसके साथ ही इस लेख में साक्षी ने उसके बचाव में कई महत्वपूर्ण सवाल उठाए। साक्षी ने सवाल उठाया है कि आखिर उसके साथ पकड़े गए व्यापारियों के नाम और फोटो क्यों नहीं जाहिर किए गए? क्या श्वेता को इसलिए निशाना बनाया गया कि वह एक अभिनेत्री है? उन्होंने मीडिया और पुलिस की भी निंदा की। उन्होंने कहा, पुलिस ने श्वेता का नाम तो सार्वजनिक कर दिया, लेकिन उनके साथ पकड़े गए बिजनेसमैनों के बारे में मौन साध लिया। श्वेता ने गिरफ्तारी के बाद यह दावा किया था कि वेश्यावृत्ति में कई और अभिनेत्रियां भी शामिल हैं। उन्होंने यह भी सफाई दी थी कि पैसे की तंगी के कारण वह इस पेशे में आने को मजबूर हुईं। वेश्यावृत्ति के आरोप में हिंदी और तेलुगु फिल्मों की अभिनेत्री श्वेता प्रसाद बसु की गिरफ्तारी के बाद एक और अभिनेत्री दिव्या श्री की भी सेक्स स्कैंडल में शामिल होने के आरोप गिरफ्तारी हुई। पिछले हफ्ते श्वेता को हैदराबाद पुलिस ने बंजारा हिल्स स्थित एक होटल से गिरफ्तार किया था, जबकि तेलुगु फिल्मों की ही एक दूसरी अभिनेत्री दिव्या श्री को गुंटूर जिले के एक घर से पकड़ा गया। श्वेता बसु प्रसाद ने वर्ष 2002 में आई शबाना आजमी की फिल्म 'मकड़ी' में छोटी बच्ची के किरदार निभाकर जबरदस्त लोकप्रियता हासिल की थी। श्वेता ने इस फिल्म में अपने अभिनय के लिए बेस्ट चाइल्ड आर्टिस्ट का नेशनल फिल्म अवॉर्ड जीता था। इस फिल्म के बाद श्वेता टीवी सीरियल 'कहानी घर घर की' और 'करिश्मा का करिश्मा' में भी नजर आई। 23 वर्षीय श्वेता फिलहाल तेलगु सिनेमा में सक्रिय हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।