(Ranchi, JHARKHAND)
रांची के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नीरज कुमार श्रीवास्तव की अदालत में आज रकीबुल और उसकी मां को न्यायिक हिरासत की अवधि समाप्त होने पर पेश किया गया और अदालत ने उन्हें 23 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया। रकीबुल और उसकी मां को 26 अगस्त को पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार किया था और अदालत ने उन्हें दो सप्ताह के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। कल पुलिस ने रकीबुल को एक दिन की रिमांड पर लिया था। पुलिस उपमहानिरीक्षक प्रवीर कुमार सिंह ने बताया कि इस मामले में रकीबुल की कथित रूप से मदद करने के आरोपी न्यायिक अधिकारियों से भी पूछताछ की इजाजत मिलने के बाद पुलिस ने आज उन लोगों से पूछताछ प्रारंभ कर दी है । इससे पूर्व रांची में निशानेबाज तारा शाहदेव के साथ धोखाधड़ी और मारपीट करने के आरोपी रंजीत सिंह कोहली उर्फ रकीबुल हसन को पुलिस ने 26 अगस्त की रात दिल्ली से गिरफ्तार किया था और बाद में उसे रिमांड पर लेकर रांची आयी थी।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।