(India)
रितुराज ने फिल्म ‘अग्निपथ’ का गाना ‘अभी मुझ में कहीं’ गाया। उनकी शानदार प्रस्तुति से दीपिका की आंखों में आंसू आ गए। दीपिका ने कहा कि यह प्रस्तुति लंबे समय तक मुझे याद रहेगी। इसने मुझे काफी प्रभावित किया। दीपिका अपनी आने वाली फिल्म ‘फाइंडिंग फेनी’ के प्रचार के लिए अपने सहकलाकार अर्जुन कपूर के साथ शो में आई थीं। शो के प्रतिभागी रितुराज के बारे में उन्हें बताया गया कि उन्होंने तीन साल पहले अपना घर छोड़ दिया था और अब तक वापस नहीं लौटे हैं। गौर हो कि ‘इंडियाज रॉ स्टार’ में रैपर हनी सिंह प्रतिभागियों के मार्गदर्शक हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।