(India)
राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से आरएएस प्री 2013 परीक्षा 8 नवम्बर को दोबारा समस्त जिला मुख्यालयों पर आयोजित की जाएगी। पर्चा लीक होने के बाद आयोग ने यह परीक्षा गत 10 जुलाई 2014 को निरस्त कर दी थी। कुल 975 पदों के लिए 407869 अभ्यर्थी इस परीक्षा के लिए पंजीकृत है। आरएएस प्री 2013 परीक्षा आयोजित करने के बाद आयोग ने 11 जून को उसका परिणाम भी जारी कर दिया था। परिणाम में गड़बड़ियों का पता चला तो आयोग की मांग पर स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप ने मामले की जांच की जिसमें पेपर लीक गिरोह का पर्दाफाश हुआ।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।