(Barabanki, Barabanki)
कोतवाली पुलिस के थानाध्यक्ष मोहन वर्मा ने यहां बताया कि 22 वर्षीय उबैद अफजल नाम के युवक ने बहला फुसलाकर पड़ोस में रहने वाली एक 16 साल की छात्रा का शारीरिक शोषण किया और उसका अश्लील एमएमएस बना कर अपने मित्रों को भेज दिया। वर्मा ने बताया कि इस मामले की जानकारी होने पर पीड़िता के पिता ने अपर पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह से मुलाकात करके उन्हें सारी बात बताई और उनकी शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज करके आरोपी उबैद को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।