तारा शाहदेव प्रकरण में चार जजों को नोटिस...कल होगी इनसे पूछताछ.....
(JHARKHAND, India) तारा शाहदेव प्रकरण में रंजीत सिंह कोहली उर्फ रकीबुल हसन के साथ संबंधों के आरोपों में घिरे जिला जज स्तर के चार न्यायिक पदाधिकारियों से शुक्रवार और शनिवार को पूछताछ होगी। चारों जजों को एसएसपी कार्यालय रांची ने बुधवार को नोटिस भेजा है। नोटिस में उनसे रांची आने को कहा गया है। रांची में ही इनसे तारा शाहदेव बनाम रंजीत उर्फ रकीबुल मामले में पूछताछ होगी। यह पहला मौका है जब चार न्यायिक अधिकारियों से आपराधिक मामले में पूछताछ की जाएगी। इन न्यायिक पदाधिकारियों पर तारा शाहदेव प्रकरण के मुख्य आरोपी रंजीत सिंह कोहली उर्फ रकीबुल हसन खान को आपराधिक गतिविधियों में सहयोग करने तथा अपने पदों का दुरुपयोग करने के आरोप लगे हैं। आरोपी रकीबुल इन वरीय न्यायिक पदाधिकारियों को प्राप्त सरकारी सुविधा, वीआईपी लाइट वाले वाहन और वर्दीधारी बॉडीगार्ड के सहारे सरकारी कार्यालयों में धौंस जमाकर काम निपटाया करता था।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।