राजस्थान के सरकारी स्कूलों में 35 प्रतिशत से कम रिजल्ट देने पर 1643 शिक्षाधिकारियों पर गिरेगी गाज
(India) सरकारी स्कूलों में माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की वर्ष 2013-14 की परीक्षा में 35 प्रतिशत से कम रिजल्ट देने पर 1643 शिक्षाधिकारियों पर गाज गिरेगी। माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने प्रदेशभर की स्कूलों में न्यून परीक्षा परिणाम की जांच करवाई थी। बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा में 35 प्रतिशत से कम रिजल्ट देने वाले 1643 प्रिंसिपल, हैडमास्टर और व्याख्याताओं को सूचीबद्ध किया गया है। जिला शिक्षाधिकारियों के माध्यम से न्यून परीक्षा परिणाम देने वालों के नाम सहित पूरा विवरण मंगवाया गया है। रिजल्ट खराब रहने पर 17सीसीए में नोटिस जारी किया गया है। गौरतलब है कि बोर्ड परीक्षा में खराब रिजल्ट रहने पर जयपुर और आस-पास की स्कूलों के छह संस्था प्रधानों को निलंबित कर दिया गया था। इन स्कूलों का रिजल्ट 35 प्रतिशत से भी कम था। सरकार ने इसे गंभीरता से लेते हुए सभी माध्यमिक व उच्च माध्यमिक स्कूलों में न्यून परीक्षा परिणाम की स्थिति की जानकारी शिक्षा विभाग से मांगी थी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।