(India)
‘मनवा लागे’ फराह खान की आगामी फिल्म ‘हैप्पी न्यू ईयर’ का रिलीज होने वाला दूसरा गाना है। इस गाने को विशाल शेखर ने संगीतबद्ध किया है। मंगलवार को इस गाने के रिलीज होने के बाद यूट्यूब पर इसे बीस लाख से अधिक लोग देख चुके हैं। इरशाद कामिल द्वारा लिखे इस रूमानी गाने को अरिजीत सिंह और श्रेया घोषाल ने गाया है। शाहरख और दीपिका के अलावा अभिषेक बच्चन, बोमन ईरानी, सोनू सूद और विवान शाह जैसे कलाकार भी इस गाने में नजर आ रहे हैं। फराह ने एक बयान में कहा कि मैं खूश हूं, इस गाने को हमने दो साल पहले रिकॉर्ड किया था। अरिजीत उस समय उतना मशहूर नहीं थे। विशाल-शेखर, इरशाद कामिल ने शानदार काम किया है और मैं खुश हूं कि लोग भी इस गाने को पसंद कर रहे हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।