फराह ने कहा कि उन्होंने शाहरुख से उनके शरीर पर कड़ी मेहनत कराई क्योंकि उन्हें शाहरुख को ‘माचो’ अवतार में पेश करना पसंद है। फराह ने कहा, ‘जब उन्होंने कहा कि ‘फराह अब मेरा और शोषण मत करना’ तब वह मजाक कर रहे थे। उन्हें मुझसे शोषित होना पसंद है। अगर कोई शख्स है जो उनका खूबसूरती से शोषण करता है, तो वह मैं हूं। उन्होंने मुझसे कहा कि ‘आप अकेली महिला निर्देशक हो जो मुझे माचो हीरो की तरह पेश करती हो।’ उनकी रोमांटिक हीरो की छवि है, लेकिन उनको किस तरह से अपनी फिल्मों में ले सकती हूं इसकी मुझे जानकारी है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।