(India)
फोटोग्राफर्स के बॉयकॉट पर सलमान ने कहा, 'उनके न आने पर मैं क्या कर सकता हूं...मैं किसी को बाध्य नहीं कर सकता। मैंने अपनी तस्वीरें लेने से उन्हें मना नहीं किया है...बल्कि उन्होंने मेरी तस्वीर लेने पर रोक लगाई है और अपना एक रुख अख्तियार किया है। मुझे यही कहना है कि वे शालीनता पूर्वक तस्वीरें खीचें, समारोह को मछली बाजार न बनाएं।' यह पूछे जाने पर कि क्या वे फोटोग्राफर्स के साथ सुलह करने की कोशिश करेंगे। इस पर अभिनेता ने कहा, 'मुझे किसी तरह की परेशानी नहीं है। वे नाराज हो गए। मेरा मानना है कि उन्हें खुद शांत रहना चाहिए।'
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।