एक बार फिर दिया पंचायती राज मंत्री गुलाबचंद कटारिया ने विवादित बयान......
(Amber, Jaipur) यूनिवर्सिटी में कार्यक्रम के दौरान मंत्री गुलाबचंद कटारिया पूर्व सरकार के द्वारा शुरू की गई नीतियों की भी निंदा करते नजर आए। साथ ही शिक्षा गारंटी कानून की साफ तौर निंदा की और कहा कि ये कि देश को बर्बाद करने का विदेशी षडयंत्र है। कोई बच्चा फेल नही होगा....तो पढाई ही नहीं करेगा और कैसे शिक्षा का स्तर उठेगा। वहीं शिक्षकों के तबादलों को लेकर नीति बनाने की मांग भी की और कहा कि बिना राजनीति भेदभाव के योग्यता के आधार पर शिक्षकों के तबादले हों। वहीं कहा कि पंचायतीराज में तबादलों के लिए जिला स्तर पर पाॅलिसी बनाकर भेज दी है। उसी आधार पर तबादले होंगे।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।