मोबाइल में मिला कथित सुसाइड नोट
एडिशनल डीसीपी नॉर्थ बजरंग सिंह के अनुसार, मृतकों की पहचान सरोज देवी (50), उनकी बेटी शिवांगी (25) और बेटे लक्की (27) के रूप में हुई है। पुलिस को लक्की के मोबाइल फोन में एक कथित सुसाइड नोट मिला है। उसमें युवक ने खुद को मानसिक रूप से बीमार बताया और लिखा कि उनके परिवार में इस तरह की बीमारी है। उसने यह भी उल्लेख किया कि कुछ साल पहले परिवार ने इसकी जांच करवाई थी, जिसमें बीमारी के लक्षण पाए गए थे।
जानकारी के अनुसार, युवक के पिता ने भी कुछ साल पहले मानसिक बीमारी के चलते आत्महत्या की थी। पुलिस मोबाइल में मिले नोट और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।
पिता का फोन नहीं उठा तो पड़ोसियों को किया कॉल
पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार सुबह सरोज देवी के पिता दीप तिवारी ने पड़ोसियों को फोन किया था। उन्होंने बताया कि परिवार का कोई सदस्य फोन नहीं उठा रहा है और उनसे घर जाकर देखने का अनुरोध किया। इसके बाद पड़ोसी घर पहुंचे तो एक कमरे में तीनों के शव मिले।
परिवार ज्यादातर घर में ही रहता था
जानकारी के अनुसार, परिवार के सदस्य ज्यादातर समय घर में ही रहते थे और उनका बाहर आना-जाना कम था। लक्की ऑनलाइन काम करता था, लेकिन वह भी आमतौर पर घर से बाहर नहीं निकलता था। पुलिस मामले की जांच कर रही है और घटना के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।