राज्यसभा की सदस्यता पर विचार कर सकते हैं आमिर
(India) जब आमिर से पूछा गया कि क्या वह क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर और अभिनेत्री रेखा की तरह राज्यसभा में मनोनयन पसंद करेंगे तो उन्होंने कहा, ‘मैं इस बारे में टिप्पणी नहीं करुंगा कि वे क्या कर रहे हैं। वे मेरे दोस्त हैं। लेकिन अगर इस तरह का अवसर आता है तो मैं सोचूंगा कि क्या मैं उस समय समाज के प्रति बेहतर तरीके से योगदान दे सकता हूं या नहीं। अगर ऐसा होता है तो मैं हर रोज वहां जाऊंगा।’ 49 वर्षीय आमिर यहां एक टीवी कार्यक्रम द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में कही। हिंदी फिल्मों में महिलाओं के चित्रण के सवाल पर आमिर ने कहा, ‘मैं मानता हूं कि महिलाओं के चित्रण के मामले में हिंदी फिल्में गैरजिम्मेदाराना रहीं हैं।’ उन्होंने कहा, ‘इससे बहुत गलत संदेश जाता है। ‘तू चीज बड़ी है मस्त मस्त’ और ‘खंबे जैसी खड़ी है’ जैसे गाने अच्छे नहीं हैं। हमें महिलाओं की भावनाओं की कद्र करनी चाहिए। मैं स्वीकार करता हूं कि मैं खुद इसमें शामिल हूं लेकिन मैं अब से ऐसा नहीं करने की कोशिश करूंगा। मैं अपने दोस्तों के साथ इस विषय को उठाऊंगा और अब से संवेदनशीलता का ध्यान रखूंगा।’

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।