(Amber, Jaipur)
राजधानी जयपुर मे चल रही तीन दिवसीय तीन दिवसीय कॉन्फ्रेंस इंडिया फॉर एनीमल्स 2014 का आज समापन कार्यक्रम है। फैडरेशन ऑफ इंडियन एनीमल प्रोटेक्शन ऑर्गनाईजेशन और एनीमल वेलफेयर बोर्ड ऑफ इंडिया की ओर से आयोजित समापन समारोह में आज केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी भी मौजूद रहेगी। सेमीनार में तीन दिन तक पशुओं से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई। साथ ही भारत में किस तरह से इनके संरक्षण में योगदान दिया जा सकता है। इस पर विचार मंथन किया गया।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।