(Jaipur, Rajasthan)
न्यायिक कामकाज में भ्रष्टाचार के मुद्दे पर जारी वकीलों की हडताल जस्टिस मोहम्मद रफीक से बातचीत के बाद स्थगित हो गई। राजस्थान हाईकोर्ट परिसर में विरोध जता रहे इन वकीलों ने बताया कि हाईकोर्ट के न्यायाधीश मोहम्मद रफीक ने उन्हें आश्वासन दिया है। राजस्थान अधिवक्ता संघर्ष समिति के संयोजक गोपेश कुंभज ने बताया वकीलों की कुल 14 मांगों में से 5 मांगों पर आज सहमति हुई है। उन्होंने बताया कि राजस्थान में वकीलों की हड़ताल पर संघर्ष समिति और हार्इकोर्ट प्रशासन के बीच महत्व पूर्ण बैठक हुई है जिसके बाद हडताल स्थगित कर दी गई है.....गौरतलब है कि पिछले 68 दिनों से वकीलों की हडताल जारी थी।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।