रॉबर्ट डाउनी जूनियर की फिल्म ‘द जज’ का ट्रेलर रिलीज
(India) रॉबर्ट डाउनी (49) डेविड डोबकिन द्वारा निर्देशित इस फिल्म में एक नामचीन वकील की भूमिका में हैं। फिल्म में रॉबर्ट के अलग हो चुके पिता (राबर्ट डुवाल) हत्या के एक मामले में फंस जाते हैं और फिर सच की तलाश में अभिनेता अपने बचपन के घर लौटता है। असलियत का पता लगाने के दौरान वह एक बार फिर अपने बिछड़े परिवार के करीब आते हैं। फिल्म में वेरा फार्मिगा, बिली बॉब थॉर्नटन, विन्सेंट डी‘ओनोफ्रियो, मेलिसा लियो जैसे कलाकार भी शामिल हैं। ‘द जज’ ब्रिटेन में 17 अक्टूबर को रिलीज होगी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।