(Amber, Jaipur)
विधानसभा का तीसरा सत्र सोमवार से शुरू होने जा रहा है। सत्र की तैयारियों को लेकर आज विधानसभा की बिजनेस एडवाइजरी कमेटी की बैठक आयोजित हुई। बैठक के बाद संसदीय कार्यमंत्री राजेन्द्र राठौड ने बताया कि विधानसभा का तीसरा सत्र संक्षिप्त होगा। उन्होंने बताया कि इस सत्र में केबिनेट में पारित किए गए राजस्थान भूमि अवाप्ति संशोधन विधेयक और राजस्थान किरायेदार संसोधन विधेयक का प्रतिवेदन सदन में रखा जाएगा। गौरतलब है कि राज्य कैबिनेट ने शनिवार को इन दोनों विधेयकों को संशोधन के साथ मंजूरी दे दी थी। संभावना जताई जा रही है कि विधानसभा का यह तीसरा सत्र चार दिन का होगा जो 14 से 18 सितंबर तक रहेगा।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।