(Amber, Jaipur)
प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक बार फिर राज्य सरकार पर निशाना साधा है। गहलोत ने आरोप लगाया कि प्रदेश की निकम्मी सरकार ने अपने 9 माह के कार्यकाल में पिछली सरकार ने सभी योजनओं को तहस-नहस कर दिया है। दूसरी ओर... गहलोत ने सरकार पर विधानसभा उप चुनाव में सरकारी मशीनरी के दुरूपयोग का आरोप लगाया है। दरअसल गहलोत रविवार को पीसीसी मुख्यालय स्थित अनुसूचित जाति विभाग की बैठक में बोल रहे थे। उन्होने कोटा दक्षिण विधानसभा सीट के एक सर्कुलर का उदाहरण देकर बताया कि राज्य सरकार ने उप चुनाव वाले क्षेत्रों में वोट के लिए विकास कार्य करवाया।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।