जम्मू-कश्मीर बाढ़: 4 लाख लोग अब भी फंसे हुए हैं, महामारी फैलने का खतरा
(JAMMUandKASHMIR, India) इस बीच राज्य में अब महामारी फैलने का खतरा मंडरा रहा है। बाढ़ प्रभावित जम्मू-कश्मीर में महामारी फैलने से रोकने के लिए केन्द्र सरकार ने डॉक्टर और मेडिकल स्टाफ भेजने सहित अन्य सभी प्रकार की चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराने का आज आश्वासन दिया । बाढ़ प्रभावित राज्य और वहां चल रहे चिकित्सा शिविरों का दौरा करने के बाद केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री हषर्वर्धन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व्यक्तिगत रूप से स्थिति पर नजर रखे हुए हैं । हषर्वर्धन ने कहा कि उन्होंने राज्यपाल एन. एन. वोहरा, मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के साथ बैठकें करने के अलावा अधिकारियों से स्थिति पर चर्चा की । बाढ़ के कारण प्रदेश में खसरा फैलने का खतरा है । बाढ़ से बचकर बाहर निकले जवाहर नगर के सैकड़ों लोगों के लिए बाढ़ अभी भी सबसे बड़ी त्रासदी है क्योंकि उनके जीवन भर की कमाई और उनके मकान दोनों बाढ़ के मलबे में दबे पड़े हैं और अधिकारियों का कहना है कि उसे साफ करने में महीनों लगेंगे । सशस्त्र बलों की करीब 80 मेडिकल टीमें युद्ध स्तर पर पहले ही काम शुरू कर चुकी हैं । अवंतिपुरा, पट्टन, अनंतनाग तथा ओल्ड एयरफील्ड में चार फील्ड अस्पताल स्थापित किए गए हैं जहां बीमार लोगों को चिकित्सा सहायता मुहैया करायी जा रही है । अभी तक इन अस्पतालों में 51, 476 मरीजों का इलाज किया गया है । इसके अलावा श्रीनगर में भी दो पूर्ण सुसज्जित फील्ड अस्पताल स्थापित किए गए हैं जहां लैब टैस्ट की भी सुविधा उपलब्ध है ।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।