मैं औरत हूं, इसलिए मेरे ब्रेस्ट तो होंगे ही, इसमें आपको क्या प्रॉब्लम है: दीपिका पादुकोण
(India) एक प्रमुख समाचार पत्र में प्रकाशित अपनी खबर और तस्वीरों से झल्लाई दीपिका ने नाराजगी प्रकट की है।
YES!I am a Woman.I have breasts AND a cleavage! You got a problem!!??

— Finding Fanny (@deepikapadukone) September 14, 2014
Dont talk about Woman's Empowerment when YOU don't know how to RESPECT Women!

— Finding Fanny (@deepikapadukone) September 14, 2014
फिल्म 'फाइंडिंग फैनी' की अभिनेत्री ने माइक्रो-ब्लागिंग वेबसाइट ट्विटर पर समाचार पत्र के खिलाफ अपनी नाराजगी जाहिर की है। दीपिका ने प्रकाशित सामग्री को लेकर लगातार ट्वीट किया है। इस वीडियो में दीपिका के गाउन और उनकी 'क्लीवेज' को दिखाया गया है। दीपिका के ट्वीट के बाद उनके समर्थक भी आगे आ गए हैं। दीपिका के इस पोस्ट को 60 मिनटों में 1500 से ज्यादा लोगों ने रिट्वीट किया है। समाचार पत्र ने अपने पोर्टल में दीपिका की 'क्लीवेज शो' नाम से जो वीडियो पोस्ट की है, वह पुरानी है। समझा जाता है कि यह वीडियो फिल्म 'चेन्नई एक्सप्रेस' के ट्रेलर लांच के समय का है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।