अमेठी: सांसद संजय सिंह के बेटे के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज
(UTTARPRADESH, India) अमेठी राजघराने के विवाद के दौरान सिपाही विजय मिश्रा की हत्या के मामले में अमेठी कोतवाली थाने में सांसद डॉ संजय सिंह के पुत्र अनंत विक्रम सिंह समेत सात लोगों को नामजद करते हुए पुलिस ने 250 अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है, पुलिस ने मामले अब तक 16 लोगो को हिरासत में ले लिया है, भूपति भवन छावनी में तब्दील हो गया है, पुलिस अभियुक्तों की तलाश में धरपकड़ का अभियान चला रही है, प्रदेश सरकार ने संघर्ष के दौरान मारे गए सिपाही विजय मिश्रा के परिजनों को 20 लाख रूपये देने की घोषणा की है

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।