(Amber, Jaipur)
पिछले 68 दिनों से चल रहा वकीलों का न्यायिक कार्य बहिष्कार स्थगित हो गया है। आज अदालतों में फिर से वकीलों और पक्षकारों की भीड दिखाई देने लगी और कामकाज सामान्य हो गया है। रविवार को आॅल राजस्थान एडवोकेट्स संघर्ष समिति की ओर से हड़ताल स्थगित करने की घोषणा के बाद वकीलों के साथ ही पुलिस अधिकारियों ने राहत की सांस ली है। मुख्य न्यायाधीश सुनील अम्बवानी के ठोस कार्रवाई के निर्देश के बाद वकीलों ने अपनी हड़ताल को स्थगित कर दिया है। इस बातचीत के पीछे चीफ जस्टिस इंडिया आरएम लोढ़ा और मुख्य न्यायाधीश सुनील अम्बवानी के बीच मुलाकात को माना जा रहा है। सीजेआई के निर्देश के बाद ही वकीलों को बातचीत के लिए बुलाया गया और शांतिपूर्वक मामला निपटाया गया । हड़ताल स्थगित होने के बाद मायूस पक्षकरों और वकीलों के चेहरे पर खुशी दिखाई देने लगी है ......... वहीं हड़ताल के दौरान लंबित पडे मामलों का अंबार हो गया है। ऐेसे में वकीलों पक्षकारों को बुलाकर लंबित मामलों को निपटाना चाह रहे है ।पिछले कई दिनों से बार और बैंच में चल रहा गतिरोध अंत में आज टूट ही गया।लेकिन इन सब के पीछे एक सवाल अभी भी बरकरार है। वकीलों ने हड़ताल स्थगित कीहै। लेकिन खत्म करने का एलान करना अभी बाकि है। ऐसे में अगर आने वाले कुछदिनों में उनकी मांगे नहीं मानी जाती है तो क्या वे फिर से हड़ताल का रास्ता अपनाएंगे?
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।