(India)
आमतौर पर सामाजिक मुद्दों पर फिल्म बनाने वाले झा ने कहा कि इस फिल्म की शूटिंग अगले साल जनवरी में शुरू हो सकती है। वॉशिंगटन डीसी दक्षिण एशियाई फिल्म उत्सव के दौरान आयोजित एक गोष्ठी में शिरकत कर रहे झा ने कहा, मैंने अभी तक अपनी फिल्म का नाम तय नहीं किया है। यह फिल्म समाज और पुलिस के रिश्तों पर आधारित होगी। झा ने 2003 में ‘गंगाजल’ बनाई थी जो इसी तरह की कहानी पर आधारित थी। झा ने इस फिल्म की कहानी खुद ही लिखी है। हालांकि उन्होंने अपनी अगली फिल्म में काम करने वाले कलाकारों के नाम नहीं बताए। श्रोताओं में से एक के प्रश्न का उत्तर देते हुए झा ने कहा कि वह मौजूदा भारतीय प्रधानमंत्री पर कोई फिल्म नहीं बना रहे हैं। उन्होंने कहा, मैं मोदी पर फिल्म नहीं बना रहा हूं। उनकी कहानी की परतें अभी खुलनी बाकी हैं। देखते हैं ये क्या रूप लेती है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।