नदी में पांच युवक बहे, ग्रामीणों ने चार को बचाया एक की मौत
(Depalpur, Indore) सिमरोल थाने के प्रभारी प्रदीप बक्षी ने बताया कि इंदौर के जूना रिसाला मोहल्ले के रहने वाले पांच युवक कल चोरल गांव के पास दरगाह पर गये थे। बाद में ये लोग चोरल नदी में नहाने चले गये। इनमें से किसी को भी तैरना नहीं आता था। उन्होंने बताया कि नहाने के दौरान युवक नदी में गहराई वाले स्थान पर चले गये। जब पांचों युवक डूबने लगे, तो उन्होंने मदद के लिये शोर मचाया। बक्षी ने बताया कि युवकों की आवाज सुनकर गांव के लोग नदी में कूद गये और चार युवकों को बचा लिया, लेकिन एक युवक की नदी में डूबने से मौत हो गयी। उन्होंने कहा कि मृतक की पहचान अजीम के रुप में की गयी है। उन्होंने कहा कि युवक का शव पोस्टमार्टम के लिये जिला अस्पताल भेजा गया है

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।