वकीलों की हड़ताल स्थगित मामले को लेकर आमने-सामने हुए वकील........
(Amber, Jaipur) वकीलों की हड़ताल के मामले पर एक बार फिर वकील आमने सामने हो गए हैं। हाइकोर्ट न्यायाधीशों और महाधिवक्ता एन.एम. लोढ़ा की ओर से मध्यस्थता के बाद और ठोस आश्वासन मिलने के बाद रविवार को वकीलों की हड़ताल स्थगित की गई थी। वहीं काम पर लौटे वकीलों में से एक गुट ने हाइकोर्ट बार एसोसिएशन अध्यक्ष मनोज शर्मा के खिलाफ नारे लगाए और हड़ताल स्थगित करने का विरोध किया। नारेबाजी करते हुए वकीलों का एक गुट बार कार्यालय में घुसा और पदाधिकारियों की पट्टिकाओं को हटा दिया। मामला बढता देख बार अध्यक्ष मनोज शर्मा ने वकीलों को समझाया। वहीं मामले को देखते हुए पुलिस अधिकारियों ने मामले की जानकारी ली।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।