आईटीबीपी में कॉन्स्टेबल की बंपर भर्ती, दसवीं पास भी कर सकते हैं आवेदन
(India) विज्ञापित पदों में कॉन्स्टेबल (पायनियर) के अंतर्गत इलेक्ट्रीशियन, प्लंबर, कारपेंटर, वेल्डर, पेंटर और मेसन के पर शामिल है।
शैक्षणिक योज्ञता
इन पदों को भरने के लिए शैक्षिक योग्यता 10वीं पास रखी गई है। इसके अलावा उम्मीदवारों को पद से संबंधित डिप्लोमा/डिग्री व कार्य अनुभव का होना अनिवार्य है। इसके साथ ही उम्मीदवारों को शारीरिक रूप से स्वस्थ्य होना भी जरूरी है।
आयु सीमा
इन पदों के लिए आयु सीमा 18 से 23 वर्ष तय की गई है। आयु की गणना 9 अक्टूबर 2014 से की जाएगी। अधिकतम आयु सीमा के मामले में आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छूट दी गई है।
चयन प्रक्रिया
कॉन्स्टेबल पदों पर आवेदन करने वाले योग्य उम्मीदवारों का चयन शारीरिक दक्षता परीक्षा, बायोमैट्रिक पहचान, लिखित परीक्षा, ट्रेड परीक्षा, दस्तावेजों का सत्यापन व साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा। योग्य उम्मीदवारों को सबसे पहले शारीरिक दक्षता परीक्षण के लिए बुलाया जाएगा जिसमें सफल होने वाले युवा ही आगे की चयन प्रक्रिया में शामिल हो सकेंगे। चयनित उम्मीदवारों को मेडिकल परीक्षण से भी गुजरना होगा। अंतिम चयन मैरिट के आधार पर होगा।
वेतन
विज्ञापित पदों के लिए 5200 से 20200 रूपए वेतनमान निर्घातिर किए गए लैं। इन पदों पर आवेदन करने वाले पुरूष उम्मीदवार की लंबाई 170 सेमी. व सीने की चौड़ाई 80 से 85 सेमी. होनी चाहिए।
ऎसे करें आवेदन
इन पदों के लिए केवल ऑफलाइन ही आवेदन किया जा सकता है। आवेदन के लिए फॉर्म संबंधित वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। इन पदों के लिए आवेदन शुल्क 50 रूपए का सेंट्रल रिक्रूटमेंट फी स्टाम्प (सीआरएफएस) के माध्यम से जमा करना होगा।
किसी अन्य माध्यम से आवेदन शुल्क स्वीकार नहीं किया जाएगा। पूर्णरूप से आवेदन पत्र को भरकर आवश्यक शैक्षिक दस्तावेजों व निर्घारित आवेदन शुल्क के साथ दिए गए पते "दि इंस्पेक्टर जनलर (सेंट्रल) फ्रंटियर, आईटीबीपी, प्लॉट नंबर 163-164 (ई-8), त्रिलोचन नगर, पोस्ट-त्रिलंगा नियर शाहपुरा, भोपाल (मध्य प्रदेश) पिन कोड - 462039" पर भेजें। आवेदन करने की अंतिम तिथि 9 अक्टूबर 2014 है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।