सलमान भाई विनम्र और शालीन : शाहरुख खान
(India) दरअसल, सलमान ने हाल में कहा था कि वह रियलिटी शो 'बिग बॉस 8' में शाहरुख की आगामी फिल्म 'हैप्पी न्यू ईयर' का प्रचार करेंगे। सलमान की इस टिप्पणी के बारे में जब शाहरुख से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मार्केटिंग, प्रोडक्शन का हिस्सा है और हमसे जो करने के लिए कहा जाता है, हम करेंगे। शाहरुख ने कहा कि हर कोई बेहद शालीन और विनम्र है और वैसे ही सलमान भाई भी हैं। हमें अच्छा लगा कि उन्होंने सोचा कि हमें वहां आना चाहिए। अगर हमारे पास वक्त और गुंजाइश हुई, तो निश्चित तौर पर हम वहां जाएंगे। शाहरुख ने कहा कि मेरे ख्याल से हमारी फिल्म के बारे में बात करना 'बिग बॉस' का बड़पन्न है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।