दिल्ली: फिर शर्मसार हुई राजधानी, चलती कार में लड़की से गैंगरेप
(DELHI, India) यह वारदात देर रात हुई है। पुलिस के मुताबिक पीड़ित लड़की को अगवा करने के बाद उसके साथ सामूहिक बलात्कर किया गया। उसके बाद आरोपियों ने उसे शहर के नेहरू प्लेस फ्लाई ओवर के पास सुनसान जगह पर चलती कार से बाहर फेंक दिया। इस मामले में अभी तक मामला दर्ज नहीं किया गया है। पीड़ित लड़की ने कालकाजी पुलिस स्टेशन में अपना बयान दर्ज कराया है। आरोपियों के बारे में अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है। पुलिस पीड़ित लड़की के बयान के आधार पर आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। सूत्रों के मुताबिक यह सनसनीखेज घटना दिल्ली के जमुना पार इलाके की है। लड़की को जमना पार से उसके दोस्त पहले कार में बिठाकर ले गए और फिर चलती कार में उसका गैंगरेप किया।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।