राजस्थान- 14वीं विधानसभा के तीसरे सत्र का दूसरा दिन, नवनियुक्त वैर विधायक भजनलाल जाटव ने ली शपथ
(Amber, Jaipur) 14वीं विधानसभा के तीसरे सत्र के दूसरे दिन की कार्यवाही शुरू हो गई है। दसवीं विधानसभा के सदस्य रह चुके पूंजालाल को श्रद्धांजलि देने के बाद विधानसभा कार्यवाही शुरू हुई। लेकिन प्रश्नकाल नहीं हुआ। इसके बाद विधानसभा के पटल पर चिकित्सा मंत्री राजेंद्र राठौड़ ने पुनस्थापित किए जाने वाले विधेयक राजस्थान भूमि विधियां विधेयक 2014, राजस्थान अभिधृति अधिनियम 1955, राजस्थान भूमि अर्जन विधेयक 2014 और राजस्थान भू राजस्व अधिनियम 1956 को संशोधित करने का प्रस्ताव रखा। साथ ही आज सदन में राष्ट्रीय न्यायिक नियुक्ति बिल भी पेश किया जाएगा। साथ ही उपचुनाव में नवनिर्वाचित वैर विधायक भजनलाल जाटव ने भी विधानसभा की सदस्यता ले ली। वही अन्य तीन विधायक अभी तक विधानसभा में नहीं पहुंचे हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।