(Jaipur, Rajasthan)
14वीं विधानसभा के तीसरे सत्र के दूसरे दिन विधानसभा में उपचुनाव में नवनिर्वाचित विधायकों को शपथ भी दिलाई गई। आज विधानसभा की कार्यवाही के दौरान विधानसभा अध्यक्ष कैलाशचंद्र मेघवाल ने वैर से कांग्रेस विधायक भजनलाल जाटव को शपथ दिलाई। इसके थोड़ी देर बाद अजमेर के नसीराबाद से नवनिर्वाचित विधायक रामनारायण गुर्जर भी विधानसभा पहुंचे। जिसके बाद विधानसभा अध्यक्ष कैलाशचंद्र मेघवाल ने उन्हें भी शपथ दिलाई।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।