अनुष्का शर्मा ने लंदन फैशन वीक में बिखेरे जलवे
(India) लंदन के बीएफसी कोर्टयार्ड में सोमवार को आयोजित फैशन शो में अनुष्का अगली पंक्ति में बैठी दिखाई दीं। अनुष्का के प्रबंधक ने दर्शकों के बीच पहली पंक्ति में बैठी हुए उनकी तस्वीर टि्वटर पर साझा की और लिखा, लंदन फैशन वीक में बरबेरी के अंतिम चरण में पहली पंक्ति में बैठी अनुष्का शर्मा। अनुष्का ने इस अवसर पर खास बरबेरी प्रोरसम पोशाक पहनी थी। किनारे से कटी हुई गहरे नीले रंग की पोशाक के साथ पतली सी बेल्ट और छापेदार स्कार्फ में अनुष्का कमाल लग रही थीं। अनुष्का जल्द ही अभिनेता आमिर खान के साथ फिल्म 'पीके' में दिखाई देंगी। वह इस समय निर्देशक जोया अख्तर की फिल्म 'दिल ध़डकने दो' की शूटिंग भी कर रही हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।