(Jaipur, Rajasthan)
विधानसभा में भूमि अधिग्रहण संशोधन अधिनियम भी पेश कर दिया गया। जिस पर विधायक घनश्याम तिवाड़ी ने आपत्ति जताई। उन्होंने इसके पेश किए जाने के तरीके पर आपत्ति जताई। तिवाड़ी ने कहा कि यहां सदन में जो विधेयक पेश किया गया है। क्या वो केंद्रीय कानून की धाराओं में संशोधन है या फिर ये केंद्रीय कानून से अलग कोई विधेयक है। उन्होंने कहा कि उनका ये व्यवस्था का प्रश्न है कि इसकी धाराओं में संशोधन किया जाना है तो वो कौन कौन सी धाराएं हैं। उनके सभी सेक्शन का उल्लेख यहां पेश किए जाने के साथ लिखकर किया जाना चाहिए था। यदि केंद्रीय कानून से अलग कोई विधेयक लाया जा रहा है तो हम संसद को सुपरसीड करने का प्रयास कर रहे हैं। यानी संसद के अधिकारों पर अतिक्रमण कर रहे हैं....क्योंकि जिसके लिए संसद में 10 साल तक चर्चा चली। बहस चली और उसके बाद विधेयक लाया गया और अब इसे राजस्थान विधानसभा में लाया जा रहा है। इनमें से कौनसी स्थिति है। इसे न केवल स्पष्ट किया जाना चाहिए। बल्कि कार्य सलाहकार समिति की बैठक में फिर से विचार कर इसे स्पष्ट करते हुए यहां पेश किया जाना चाहिए। तिवाडी की बात पर विधानसभा अध्यक्ष कैलाश मेघवाल ने इस विधेयक को ऐसी ही स्थिति में पेश करने की अनुमति दे दी
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।