जम्मू कश्मीर के भद्रवाह पहाड़ियों में भूकम्प, नुकसान नहीं
(JAMMUandKASHMIR, India) मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि भूकम्प की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.3 और 3.7 थी। भूकम्प के झटके रात 10 बजकर 33 मिनट और 10 बजकर 40 मिनट के बीच महसूस किये गये। किसी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है। भूकम्प का केंद्र भद्रवाह से 9 किलोमीटर दक्षिण पश्चिम में था। भूकम्प के झटके किश्तवाड और डोडा अंचलों में भी महसूस किये गये।
DISCLAIMER:

इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।