'मैं हूं रजनीकांत' फिल्म के खिलाफ कोर्ट पहुंचे रजनीकांत
(India) उन्होंने कहा कि यह फिल्म संभवत: उनको नीचा दिखाएगी और उनके प्रशंसकों को नाखुश करेगी। रजनीकांत ने अपनी याचिका में कहा कि उन्होंने कभी अपने नाम का सहारा लेकर किसी फिल्म या उत्पाद का प्रचार नहीं किया, क्योंकि इससे शायद उनके प्रशंसक गुमराह होंगे। न्यायमूर्ति एस तमिलवानन ने फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने के लिए एक अंतरिम स्थगनादेश जारी किया है। फैजल सैफ निर्देशित 'मैं हूं रजनीकांत' में दक्षिण भारतीय अभिनेता आदित्य मेनन सीबीआई अधिकारी से कान्ट्रेक्ट किलर बने 'रजनीकांत राव' नामक युवक की भूमिका निभा रहे हैं। रजनीकांत ने यह भी कहा कि फिल्म में उनके नाम का इस्तेमाल करने से पूर्व न तो फिल्म के निर्देशक और न ही फिल्म निर्माता ने उनसे 'मौखिक' या 'लिखित' रूप से स्वीकृति नहीं ली

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।