ऋतिक के साथ डांस करना एक चुनौती थी: कैटरीना कैफ
(India) इस फिल्म में उनकी सह-कलाकार कैटरीना कैफ का कहना है कि उन्होंने उनके मुकाबले का डांस करने के लिए कड़ी मेहनत की है। एक्शन और रोमांच से भरी इस फिल्म में कैटरीना ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। यह फिल्म टॉम क्रूज और कैमरून डियाज द्वारा अभिनीत फिल्म ‘नाइंट एंड डे’ का रूपांतर है। इस फिल्म के मुख्य गीत को लांच करने के दौरान यहां कल रात को कैटरीना ने कहा, ‘ऋतिक के साथ डांस करना बहुत बड़ी चुनौती थी। उनके डांस करने का ढंग बिल्कुल अलग है। आपको उनके तरीके का डांस करने के लिए बहुत अच्छा होना होगा। जब वे डांस करते हैं तो बिल्कुल सहज लगते हैं।’

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।